काशीपुर। आम आदमी पार्टी द्वारा पटेल नगर स्थित संस्कृति ग्रीन रिसाॅर्ट में आयोजित सशक्त महिला, समृ( उत्तराखंड कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी की दिल्ली की कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्रीमती आतिशी सिंह काशीपुर क्षेत्र की मातृशक्ति से संवाद करते हुए महिलाओं की समस्याओं से रूबरू हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कितने दुर्भाग्य की बात है कि जिस मातृशक्ति के त्याग और बलिदान से उत्तराखंड का निर्माण हुआ वह मातृशक्ति उत्तराखंड बनने के 21 वर्ष बीत जाने के बावजूद आज भी उन्हीं समस्याओं से जूझ रही है जिनसे वह पहले जूझ रही थी। तथ्य और हालात बता रहे हैं कि जिन दोनों बड़े राष्ट्रीय दलों ने उत्तराखंड बनने के बाद यहां की सत्ता का सुख भोगा उन्होंने प्रदेश की उस मातृशक्ति के अधिकारों की कोई रक्षा नहीं की जिस मातृशक्ति ने उत्तराखंड बनवाया था। न यहां की माता और बहनों को सम्मान मिला और न ही उनके अधिकार। आम आदमी पार्टी देवभूमि की माताओं बहनों का दर्द समझती है। उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर मातृशक्ति को पूर्ण सम्मान और सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं की उन सभी समस्याओं का निदान किया जाएगा जिन समस्याओं का निदान उत्तराखंड बनने के बाद भी भाजपा और कांग्रेस नहीं कर पाई है। महिलाओं की भारी भीड़ को देखकर गदगद आतिशी सिंह ने कहा कि महिलाओं की भीड़ बता रही है कि जिस तरह से दिल्ली की माता और बहनों ने वहां की सत्ता बदली है उसी तरह उत्तराखंड की माताएं बहनें भी सत्ता बदलने जा रही हैं। जब उन्होंने पूछा कि क्या ऐसा होगा तो सभी महिलाओं ने एक सुर में हाथ उठाकर कहा कि इस बार हम उत्तराखंड की सत्ता को बदल कर दिखाएंगे। आतिशी सिंह ने कहा कि अन्य प्रदेशों की भाँति हमारे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की माताओं-बहनों के लिए भी प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर एक एक हजार रुपया देने की घोषणा की है। इस दौरान आम आदमी पार्टी चुनाव कैंपेन कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने कहा कि माता बहने ही इस बार प्रदेश की सत्ता को बदलेंगी इसलिए विश्वास दिलाता हूं कि इस बार चुनाव में शराब नहीं बांटूगा क्योंकि मैं घर बसाने आया हूं उजाड़ने नहीं। जब उन्होंने महिलाओं से इस बारे में सहमति मांगी तो सभी ने एक सुर में उनकी इस बात का स्वागत किया और हाथ उठाकर अपनी सहमति जताई। कार्यक्रम का संचालन दीपिका जोशी ने किया। इस अवसर पर डी बाली ग्रुप की चेयरमैन श्रीमती उर्वशी बाली, आम आदमी पार्टी की जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता रावत, महानगर अध्यक्ष श्रीमती ऊषा खोखर, उपाध्यक्ष पूजा अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष रजनी ठाकुर, रेखा बोहरा, जिला सचिव मधुबाला सचदेवा, सूरजी बिष्ट, राशिदा परवीन, बलजिंदर कौर, जिलाध्यक्ष मुकेश चावला, उपाध्यक्ष अभिताभ सक्सैना, अमन बाली, सर्वेश बाली, महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक, पवित्र शर्मा, संजय पांचाल, लक्की माहेश्वरी, शहजाद अंसारी, आयुष मेहरोत्रा, अजय वीर यादव, प्रदीप ठाकुर, गौरव दहिया, तुषार बाली, संजय रत्न सोनी, आशु भारती, नीरू शर्मा, सोहेल अब्बास, तरनप्रीत सिंह, शहजाद अंसारी, नूर मोहम्मद, आसिफ अहमद, युवा महानगर अध्यक्ष आकाश मोहन दीक्षित, आरेंद्र वर्मा, संजय, मोहित चैहान, मेनका सिंह सहित अनेक आप कार्यकर्ता मौजूद रहे।