Aaj Ki Kiran

आधी रात में जल गई खड़ी हुुई कार

Spread the love


-पास खड़ी दूसरी कार का अगला हिस्सा पूरी तरह जला


काशीपुर। नगर के मौहल्ला पक्काकोट स्थित बड़े गुरुद्वारे के निकट बिजलीघर के पास खड़ी दो कारों में बुधवार रात अचानक आग लग गई। जब तक फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक एक गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई और दूसरी गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह जल गया।
जानकारी के अनुसार टंडन टेंट हाउस वालों के दामाद बंगलौर से यहां आये हुए हैं। बुधवार रात करीब ढाई बजे वे हरिद्वार से घूमकर काशीपुर लौटे और कार बिजलीघर के समीप खड़ी कर घर चले गये। रात में गाड़ी में आग लग गयी। आग इतनी भयंकर थी कि पास में खड़ी संजीव सैनी की आई-टेन कार भी इसकी चपेट में आ गयी। इससे जहां टंडन की गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई, वहीं आई-टेन के भी आगे से बोनट, इंजन, डैशबोर्ड आदि पूरी तरह जल गये। वहीं आग ने जहां ऊपर जा रहे बिजली के तारों को अपनी चपेट में ले लिया। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि हांलाकि फायर बिग्रेड के आने से पहले कार पूरी तरह जल चुकी थी लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि यदि फायर बिग्रेड की गाड़ी नहीं आती तो आग आसपास के मकानों में भी लग सकती थी। माना जा रहा है कि शॉर्टसर्किट की वजह से आग लगी होगी।

One thought on “आधी रात में जल गई खड़ी हुुई कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *