काशीपुर। नगर के सुप्रसि( मां चामुंडा मंदिर के सामने,कृकृष्णा हाॅस्पिटल के पास खाने-पीने की अस्थाई दुकानों में आज दोपहर अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में सभी दुकानें जलकर राख हो गई हैं। यहां तक कि एक बाइक भी आग की भेंट चढ़ गई। कृष्णा हाॅस्पिटल के फायर हाइड्रेंट से पानी लेकर आग बुझाने की कोशिश की गई लेकिन तब तक सभी दुकानें जलकर राख हो गईं। समाचार लिखे जाने तक आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
