Aaj Ki Kiran

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने एमएनए को दिया ज्ञापन

Spread the love


काशीपुर। नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर छुट्टियों के रूपये न काटे जाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि हम आउटसोर्सिंग कर्मचारी के रूप में करीब आठ-दस वर्षो से निष्ठापूर्वक कार्य करते आ रहे हैं जिसके एवज में नगर निगम द्वारा आज तक रविवार व छुट्टियों का कोई रूपया नहीं काटा गया किन्तु अब संज्ञान में आया है कि नगर निगम काशीपुर द्वारा विगत मई से छुट्टियों व रविवार का पैसा काटा जा रहा है जोकि अनुचित है। अनुरोध किया गया कि उक्त रूपये न काटे जायें। ज्ञापन सौंपने वालों में अजय बन्नू सौदा, शिवानी, मनोहर सिंह, भारती, दीपक, सुरेश सिंह, सुमित, अर्जुन, अरूण दिवाकर, प्रेम चन्द आदि थे।

One thought on “आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने एमएनए को दिया ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *