Aaj Ki Kiran

आईजीएल ने विद्यालय को प्रदान की प्रयोगशालाएं व बहुउद्देशीय भवन

Spread the love

आईजीएल ने विद्यालय को प्रदान की प्रयोगशालाएं व बहुउद्देशीय भवन

आईजीएल ने विद्यालय को प्रदान की प्रयोगशालाएं व बहुउद्देशीय भवन
आईजीएल ने विद्यालय को प्रदान की प्रयोगशालाएं व बहुउद्देशीय भवन

काशीपुर। इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड काशीपुर हमेशा से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने के लिए अग्रसर रहा है और काशीपुर की कई संस्थाओं को कई वर्षों से लाभान्वित कर रहा है। इसी क्रम को जारी रखते हुए आईजीएल ने विद्या भारती से सम्ब( शिशु शिक्षा समिति उत्तराखण्ड द्वारा संचालित केशवपुरम, काशीपुर स्थित “अजय भरतिया सरस्वती विद्या मन्दिर” विद्यालय को नवनिर्मित भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, रासायनिक विज्ञान प्रयोगशाला, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, स्टेम लैब के साथ ही विशाल बहुउद्देशीय भवन विद्यालय प्रबंध समिति को बच्चों के बेहतर शिक्षण के लिए प्रदान किया। इस अवसर पर आलोक सिंघल आईजीएल अधिशासी निदेशक ने कहा कि इस सहयोग से विद्यालय के बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार होगा। इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह हेड एचआर, विक्रांत चौधरी सहायक महाप्रबंधक प्रशासन, सचिन गुप्ता, विधायक त्रिलोक चीमा, महापौर दीपक बाली, राम मेहरोत्रा विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष, अमित मित्तल प्रबंधक, सुखविंदर सिंह कोषाध्यक्ष, देवेंद्र कुमार अग्रवाल प्रबंध निदेशक केवीएस, शत्रुघ्न सिंह राठौड़ प्रांतीय मंत्री शिशु/जन शिक्षा समिति उत्तराखंड, ईश्वरी दत्त जोशी सह प्रदेश निरीक्षक, जयपाल सिंह प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाफ व कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उक्त जानकारी आरसी उपाध्याय प्रबन्धक लाइजिनिंग आईजीएल काशीपुर द्वारा दी गई।