Aaj Ki Kiran

आईएमटी के बीसीए व बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन

Spread the love

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चन्द्र गुड़िया आईएमटी के विगत दिवस आये बीसीए एवं बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में संस्थान के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपना परचम लहराया है।
उक्त जानकारी देते हुए प्राचार्या डॉ. निमिषा अग्रवाल ने बताया कि बीसीए द्वितीय सेमेस्टर में रितिक कुमार ने सर्वाधिक 75.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रतीक्षा शर्मा एवं सृष्टि शर्मा ने बराबर 75-75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं वहीं मान्या अरोरा 72 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रही। इसी क्रम में बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के आए परिणामों में अनुज रनियाल ने सर्वाधिक 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं मोहित वर्मा 73.57 प्रतिशत एवं सृष्टि दुआ 71.86 प्रतिशत अंकों के साथ क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र छात्राओं ने अपनी उपलब्धि का श्रेय गुरुजनों को दिया। विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, चंद्रवती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उपप्राचार्य डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉ. नीरज आत्रेय, निदेशक डॉ. केवल कुमार, प्राचार्य लॉ डॉ. आरएन सिंह, निदेशक प्रशासन पीके बक्शी, प्राचार्या डॉ. निमिषा अग्रवाल, डीन ;यूजीद्ध आनन्द सिंह सहित समस्त फैकल्टी व स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

One thought on “आईएमटी के बीसीए व बीबीए द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन

  1. Любишь азарт? https://school57.ru предлагает разнообразные игровые автоматы, настольные игры и интересные бонусные программы. Платформа создана для комфортной игры и предлагает широкий выбор развлечений.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *