Aaj Ki Kiran

असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नितिन कांबोज को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीचर ऑफ द इयर अवार्ड-2021 देकर किया सम्मानित

Spread the love

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नितिन कांबोज को शिक्षक दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने टीचर ऑफ द इयर अवार्ड-2021 देकर सम्मानित किया है। डॉ. नितिन जंतु एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं विवि के किसी शिक्षक को पहली बार यह सम्मान दिया गया है।
डॉ. नितिन कांबोज को सीएम की ओर से टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड दिए जाने पर विवि के शिक्षकों और कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है। डॉ. नितिन कांबोज ने बताया कि शिक्षकों के मोबाइल पर लिंक भेज कर टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित जानकारी मांगी गई थी। लिंक के माध्यम से उनके द्वारा टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए शैक्षिक और अन्य गतिविधियों को लिंक के माध्यम से अपलोड कर आवेदन किया गया था। जिसके आधार पर उन्हें टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड-2021 के लिए चुना गया है। रविवार को प्रदेश के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में उन्हें टीचर ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया है। कुलपति, कुलसचिव, शिक्षक और कर्मचारियों ने डॉ. कांबोज को शुभकामनाएं दी है।

14 thoughts on “असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नितिन कांबोज को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टीचर ऑफ द इयर अवार्ड-2021 देकर किया सम्मानित

  1. Đối với người chơi mới, nơi đây mang đến chương trình khuyến mãi nạp tiền lần đầu cực kỳ hấp dẫn. xn88 Khi làm thao tác này thì hội viên sẽ nhận được một khoản thưởng tương ứng với tỷ lệ phần trăm trên số tiền nạp, thường từ 50% đến 100%. TONY02-25O

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *