Aaj Ki Kiran

अलका की आंखों से दो नेत्रहीनों को मिलेगी रोशनी

Spread the love

अलका की आंखों से दो नेत्रहीनों को मिलेगी रोशनी

अलका की आंखों से दो नेत्रहीनों को मिलेगी रोशनी
अलका की आंखों से दो नेत्रहीनों को मिलेगी रोशनी

रुद्रपुर। ओमेक्स निवासी अलका शर्मा पत्नी राजेश शर्मा के देहावसान के बाद उनके परिजनों ने नेत्रदान कर मिसाल पेश की। पुत्र रोहन शर्मा और पुत्री शिवानी शर्मा ने कठिन क्षणों में साहसिक निर्णय लेते हुए नेत्रदान की सहमति दी, जिससे दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी लौटेगी। ब्रह्मलीन होने के समाचार पर राकेश दूनेजा के अनुरोध से नेत्रदान की प्रक्रिया शुरू की गई। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन एसके मित्तल की उपस्थिति में सीआर मित्तल नेत्रदान केंद्र के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. एलएम उप्रेती के निर्देशन में आई टेक्नीशियन मनीष रावत ने सभी औपचारिकताएं पूरी कर नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न कराया। ट्रस्टियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनके प्रेरणादायी निर्णय की सराहना की। साथ ही ‘सोचो डिफरेंट’, भारत विकास परिषद सहित सहयोगी संस्थाओं के योगदान की प्रशंसा की गई।