Aaj Ki Kiran

अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी: डीएम

Spread the love

अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी: डीएम
-जिलाधिकारी ने अलीखां बवाल मामले में बैठक ली तथा अलीखां क्षेत्र का निरीक्षण भी किया

अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी: डीएम
अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी: डीएम

अलीखां क्षेत्र का निरीक्षण करते जिलाधिकारी
काशीपुर। मोहल्ला अली खां में हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि अराजकता कतई बर्दास्त नही की जायेगी। अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी। यह बात जिलाधिकारी ने काशीपुर एसपी कार्यालय में कानून व्यवस्था की बैठक लेते हुए कही। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र में सभी प्रकार की योजनाओं का सत्यापन करने का निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मोहल्ला अली खां क्षेत्र का अधिकारियों के साथ मौका मुयायना किया। उन्होंने मौके पर हटाये गये अतिक्रमणों का निरीक्षण करते हुए सभी नालियों की सफाई कराने के निर्देश नगर आयुक्त को दिये साथ उन्होंने सड़कों पर अतिक्रमण करने वालो के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिये। जिलाधिकारी ने हाउस टैक्स, दुकानों के लाइसेंस जांच के साथ ही क्षेत्र में रह रहे लोगों का सत्यापन करने, वोटर लिस्ट सत्यापन, विद्युत संयोजनों, पेयजल संयोजनो व राशन कार्डाे का शतप्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्हांेने मोहल्ला अली खां क्षेत्र में रात्रि गश्ती करने के निर्देश पुलिस को दिये साथ ही उप खण्ड अधिकारी विद्युत को विद्युत संयोजनांे का सत्यापन करते हुए जिन लोगों के विद्युत बिल लम्बित है अथवा जिन घरो में विद्युत संयोजन नही है उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने पूर्ति अधिकारी को सघन अभियान चलाकर राशन कार्डाे का सत्यापन करने के निर्देश दिये। जो लोग राशन कार्डाे सत्यापन नहीं करायें उनके राशन कार्ड निरस्त करने के निर्देश भी दिये। क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक ने बताया कि विगत तीन दिन में 401 राशन कार्डाे का सत्यापन किया गया जिसमे से 83 राशन कार्ड अपात्र पाये गये, जिनके निरस्तीकरण की संस्तुति कर दी गयी है। नगर आयुक्त ने बताया कि मौहल्ला अली खां में लगभग 200 अतिक्रमण हटाये गये। उप खण्ड अधिकारी विद्युत ने बताया कि विद्युत संयोजनांे का सत्यापन किया जा रहा है, 13 विद्युत संयोजन विभिन्न कमियां पाये जाने पर काटे गये है।  जिलाधिकारी ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, अपर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह, नगर आयुक्त रविन्द्र बिष्ट, उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह, तहसीलदार पंकज चन्दोला, उप खण्ड अधिकारी विद्युत महक मिश्रा, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षण मलकीत सिंह आदि मौजूद थे।

3 thoughts on “अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जायेगी: डीएम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *