Aaj Ki Kiran

अभिनेत्री शेरी ने नगर निगम में दिया स्वच्छता का संदेश

Spread the love



काशीपुर। फिल्म अभिनेत्री शेरी अग्रवाल ने काशीपुर नगर निगम में पहुंचकर स्वच्छता एवं पर्यावरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहर को खूबसूरत बनाने के लिए प्लास्टिक का प्रयोग बंद करना होगा।
स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत काशीपुर नगर निगम में पहुंची अभिनेत्री शेरी अग्रवाल ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक को भारत सरकार ने बेन किया है। इसके बावजूद हम इससे बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अकेले कोई कार्य सफल नहीं होता, हम सभी मिलकर ही शहर को खूबसूरत बना सकते हैं। अभिनेत्री शेरी अग्रवाल ने कहा कि प्लास्टिक को जलाने से जहरीली गैस निकलती हैं, जो स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होती है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ व स्वस्थ्य बनाने के लिए सिंगल यूज प्लास्टिक को जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने वायु और जल प्रदूषण, सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभाव तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण के लिए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर मेयर ऊषा चौधरी, नगर आयुक्त विवेक राय, सहायक नगर आयुक्त यशवीर राठी सहित निगम के कर्मचारी व पार्षद तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *