Aaj Ki Kiran

अब कांवरियांे नहीं गुजरना पड़ेगा अंधेरे से, महापौर ने की लाईट की परमानंेट व्यवस्था

Spread the love

अब कांवरियांे नहीं गुजरना पड़ेगा अंधेरे से, महापौर ने की लाईट की परमानंेट व्यवस्था

अब कांवरियांे नहीं गुजरना पड़ेगा अंधेरे से, महापौर ने की लाईट की परमानंेट व्यवस्था
अब कांवरियांे नहीं गुजरना पड़ेगा अंधेरे से, महापौर ने की लाईट की परमानंेट व्यवस्था

काशीपुर। नगर में प्रवेश करने वाले शिव भक्त कांवरियों को बैलजुड़ी और काशीपुर क्षेत्र में प्रवेश करने पर अब अंधेरे का सामना नहीं करना होगा। इस रूट पर अब महापौर दीपक बाली द्वारा लाईटों की व्यवस्था कर दी गयी है। हालांकि महापौर बाली ने मेयर बनते ही शिव भक्त कांवरियांे को होने वाली इस समस्या का अति गंभीरता से संज्ञान लिया था और पिछली बार उन्होंने अपने खर्चे से नए-ढेला पुल पर कांवरियों की सुविधा हेतु लाइटे लगवा दी थी लेकिन इस बार उन्होंने इस व्यवस्था को  करीब 2 लाख रूपये के खर्चे से इस पूरे रास्ते पर 21 खंबे लगवाकर उन पर हाई मास्क लाइटें लगवाकर इसे परमानेंट कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि शिवरात्रि महापर्व पर वर्षों से उत्तराखंड के ही नहीं उत्तर प्रदेश के हजारों शिव भक्त कावरिये कांवर लेकर अपने-अपने दूर दराज के क्षेत्र में जाते हैं लेकिन उन्हें काशीपुर क्षेत्र में समस्या तब आती थी जब यहां बने ढेला पुल पर रोशनी की कोई भी व्यवस्था नहीं थी और अक्सर आम जनता के साथ-साथ कांवरियों के साथ दुर्घटनाएं भी हो जाती थी। महापौर ने कहा कि वैसे तो इस क्षेत्र की सड़क भी बहुत अच्छी स्थिति में है लेकिन फिर भी नंगे पैर कांवर लाने वाले शिव भक्तों को कोई कष्ट ना हो इसलिए सड़कों की सफाई का भी बेहतर इंतजाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिव भक्तों को कोई कष्ट नहीं होने दिया जाएगा और शहर के अंदर भी सफाई की बेहतर व्यवस्था की गई है और जहां-जहां शिव भक्तों की सेवा हेतु भंडारे लगते हैं उन क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान रखा जाएगा।