अनमोल फाउंडेशन दिव्यांग बाल गृह में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

काशीपुर। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर चामुंडा विहार स्थित अनमोल फाउंडेशन दिव्यांग बाल गृह में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, योगेंद्र कुमार सागर सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उधम सिंह नगर, सौरभ जिला प्रचारक काशीपुर आरएसएस अनमोल फाउंडेशन बल ग्रह की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मीनाक्षी चौहान द्वारा सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। दिव्यांग बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए ।
इस दौरान विधायक चीमा ने अनमोल फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सचिव योगेंद्र सागर द्वारा नालसा द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए चलाई जा रही नालसा स्कीम 2025, दिव्यांगो के अधिकारांे के लिए बने कानून 2016 और निशुल्क दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र साहू ने शिक्षा के अधिकार के बारे में जानकारी दी। डॉ. ईश्वर चंद्र अग्रवाल व डॉ. नम्रता अग्रवाल ने दिव्यांग बच्चों के माता-पिता को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। अनमोल फाउंडेशन के राम सिंह व मीनाक्षी चौहान ने बताया कि यह बाल गृह 11 से 18 वर्ष के दिव्यांग बच्चों के लिए है। अनमोल फाउंडेशन द्वारा संचालित विशेष शिक्षा में दो वर्ष डिप्लोमा के उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थी भारती शर्मा, काव्य चौहान, आशुतोष गोसाई को अतिथिगणांे द्वारा पुरस्कृत किया गया।
