रूद्रपुर। जिलाधिकारी श्रीमति रंजना राजगुरू ने कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल के माध्यम से जनपद के सभी एसडीएम व चिकित्सा अधीक्षको से किये जा रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन के कार्यो की गहनता से समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने सभी उप जिलाधिकारी व चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिये कि सूची के अनुसार छुटे हुये लोगों को जागरूक करते हुये तीन दिन के भीतर सतप्रशित वैक्सीनेशन करना सुनिश्चित करें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र की अभी तक किये गये वैक्सीनेशन व छुटे वैक्सीनेशन से छुटे हुये लोगों की सूची शीघ्र उपलब्ध कराये। उन्होने उप जिलाधिकारियों व चिकित्साधीक्षकों को निर्देश दिये कि अपने-अपने क्षेत्र में उन स्थानो को चिन्हित करें जहां पर अधिक लोग वैक्सीनेशन से छुटे हुये है, उन स्थानों पर प्लानिगं बनाकर सतप्रतिशत करना सुनिश्चित करें व ग्रामीण क्षेत्रों में भी मोबाईल टीम के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुये छुटे हुये लोगों को अवश्य वैक्सीन लगाये। उन्होने एसीएमओ डाॅ0 हरेन्द्र मलिक को निर्देश दिये कि प्लानिंग के तहत टीम लगाकर कर े देर रात्रि तक वैक्सीनेशन का कार्य किया जाये ताकि औद्योगिक संस्थान या अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वाले कार्मिको, मजदूरो आदि वैक्सीन से छुटे हुये लोगों को सतप्रतिशत वैक्सीन लग सकें। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आशा, आंगनबाडी द्वारा तैयार किये गये डाटा का मिलान करते हुये वैक्सीनेशन से वंचित लोगों को चिन्हित कर जागरूक करते हुये वैक्सीन लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि ग्राम प्रधानो से भी वैक्सीनेशन से छुटे हुये लोगो की सूची लेकर आशा व आंगनबाडी द्वारा तैयार की गयी सूची से मिलान कर लें। उन्होने मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन क्षेत्रों में अधिक लोग वैक्सीन लगाने से वंचित है उन क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करते हुये वैक्सीनेशन कराना सुनिश्ति करे। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आईसीआईसी के तहत वृह्द रूप से प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें व सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारी को कड़े निर्देश जारी करें की वैक्सीनेशन में तेजी लाये किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाये। उन्होने कहा कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन की दूसरी डोज पर भी फोकस करते हुये लगाये लोगो को वैक्सीन लगाये। उन्होने कहा कि कोविड-19 की सम्भावित तीसरी लहर के मध्यनजर सभी तैयारियो पूर्ण रखे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई, सीएमओ डाॅ0 एस पंचपाल, उप लिलाधिकारी बाजपुर राकेश चन्द्र तिवारी, एसीएमओ डाॅ0 हरेन्द्र मलिक, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी सहित वर्चुअल के माध्यम से उप जिलाधिकारी व चिकित्साधिकारी जुड़े थे।

Just want tto sayy your article is as surprising. The clearness forr your put up is jus spectacular
aand tgat i could think you’re an expert on thiss subject.
Finee wit your permission let me to grab your RSS feed tto stay updated
wth imminent post. Thank you 1,000,000 and please
ccontinue tthe gratifying work. xnxx