चंपावत । डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि बागवानी से लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जा सकता है। इसके लिए उन्होंने विभागीय अधिकारियों को लोगों को बागवानी से जोडऩे के निर्देश दिए। डीएम ने पाटी ब्लॉक के गांवों के निरीक्षण के दौरान काश्तकारों के किए गए कार्यों की सराहना की। डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने पाटी ब्लॉक के कई गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागवानी और फूलों की खेती के कार्यों को देखा। पाटी के वालिक गांव निवासी रूप सिंह नेगी के चार हजार वर्गमीटर में की जा रही लिलियम और स्टोमा फूलों की खेती की सराहना की। उन्होंने अन्य काश्तकारों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए। डीएम ने गरसाड़ी में की जा रही कीवी की खेती का जायजा लिया। बुंगा बिरौड़ा के हौली पिपलाटी में संगध पौध जिरेनियम, रोजमैरी और लैवेंडर फूल की पांच नर्सरियों का निरीक्षण भी किया। बताया गया कि तपनीपाल में सात समूहों की 43 महिलाएं सगंध पौध की खेती कर रही हैं। डीएम ने संगध पौध साथ ही मौनपालन करने के लिए महिलाओं को मौन बॉक्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। भ्रमण में एपीडी विम्मी जोशी, डीएचओ टीएन पांडेय, सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पंचोली समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

Dołączając do Casino Slottica Polska, zyskujesz dostęp do wyjątkowych promocji, w tym bonusu powitalnego 250 do 1600 zł oraz 300 darmowych spinów na najpopularniejsze gry. Niezależnie od tego, czy grasz na komputerze, tablecie, czy smartfonie, nasza platforma działa płynnie na każdym urządzeniu. Wypróbuj już dziś i dołącz do ponad 500 tysięcy aktywnych graczy z całego świata!