Aaj Ki Kiran

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Spread the love



काशीपुर। अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बीती शाम बाइक चालक की मौत हो गयी, जिसके शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने आज परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम बहापुर बलिया थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद निवासी सोमपाल सिंह ;45द्ध के पुत्र अजय कुमार की आगामी 30 अप्रैल को लगन टीका तथा 10 मई को शादी है। शादी की तैयारियों को लेकर सोमपाल कार्ड बांटने निकला था। बताते हैं कि रविवार की शाम स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर वह बाजपुर से कार्ड बांटने के बाद कवि नगर काशीपुर निवासी साले धर्मपाल के यहां निमंत्रण देकर जसपुर की ओर जा रहा था इसी दौरान शाम लगभग 5 बजे कुंडा थाने के समीप हाईवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक चालक गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। 108 एंबुलेंस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को मौके से उठाकर उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पुत्र तथा एक पुत्री है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *