Aaj Ki Kiran

अग्र समाज की महिलाओं ने ‘उत्सव रासरंग’ में बिखरे फाल्गुन के रंग

Spread the love



काशीपुर।अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा महिला शाखा द्वारा आयोजित उत्सव रासरंग कार्यक्रम में होली फाल्गुन महोत्सव बनाया गया। इस दौरान नन्हे मुन्नों ने राधा कृष्ण, शिव पार्वती की भेषभूषा में सुंदर प्रस्तुति दी।
अग्रवाल सभा भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में अग्र समाज की महिलाओं ने समूह नृत्य पेश करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध किया। होली के गीतों पर थिरकते हुए उत्सव का आनंद लिया। इससे पूर्व अग्रसेन महाराज व देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका रश्मि अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि के रूप में डाॅ. पारुल सिंघल अग्रवाल नें शिरकत की। इस मौके पर अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष एड. प्रियंका अग्रवाल नें कहा कि होली एक ऐसा रंगबिरंगा त्योहार है, जिसे हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोलकर भाई-चारे का संदेश देता है। इस दिन सारे लोग अपने पुराने गिले-शिकवे भूल कर गले लगते हैं और एक दूजे को गुलाल लगाते हैं। इस दौरान प्रियंका अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, भावना, दीप्ति, ज्योति, मोनिका, प्राची अग्रवाल, बबीता, अनीता, अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा के कुमायूँ मंडल अध्य्क्ष एड सनत पैगिया, पीयूष अग्रवाल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *