Aaj Ki Kiran

अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने फंूका प्रधानमंत्री का पुतला

Spread the love



काशीपुर। केंद्र सरकार द्वारा घोषित अग्निपथ योजना को युवा विरोधी बताते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा यहां एमपी चौक के निकट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रभात साहनी समेत वक्ताओं ने कहा कि सेना में भर्ती होने के लिए देश के युवा कड़ी मेहनत करने में जुटे हैं, लेकिन मोदी सरकार ने उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए अग्निपथ योजना के तहत चार वर्षों के लिए ठेका प्रथा शुरू कर दी जो कि न्यायोचित नहीं है। युवा कांग्रेसियों ने अग्निपथ योजना का कड़ा विरोध करते हुए पूर्व की भांति सेना भर्ती की मांग की है। इस दौरान महेन्द्र बेदी, अब्दुल कादिर, चेतन अरोरा, राहुल रमनदीप, अनित मार्कण्डेय, मौ. अरशद, समर खान, भारत मार्कण्डेय, राहुल काम्बोज, नितिन, राज सक्सेना, रुद्र राजपूत, महेश, विक्रम, शुभम, आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *