अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला अक्षरा को ब्रांज ओनर अवाॅर्ड

रुद्रपुर। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नोजगे पब्लिक स्कूल हैप्पी की छात्रा अक्षरा गुप्ता ने ख्याति अर्जित की है। उन्होंने इंटरनेशनल एस्ट्रोनाॅमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ब्राॅन्ज आॅनर अवाॅर्ड प्राप्त किया। फाइनल राउंड 16 सितंबर को आॅनलाइन माध्यम से आयोजित हुआ था, जिसका परिणाम 22 सितंबर को घोषित किया गया। जिसमें 121 देशों के 12,300 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। अक्षरा गुप्ता खटीमा क्षेत्र की पहली छात्रा बनी हैं, जिन्होंने इस स्तर पर उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
