Aaj Ki Kiran

तेज रफ्तार ट्रक चालक बाइक सवार युवक कुचला मौके पर मौत

Spread the love

मुकदमे की पैरवी कर घर लौट रहा था युवक

घटना के बाद ट्रक चालक फरार

सूचना पर परिजनों में मचा कोहराम
अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद I

मुकदमे की पैरवी कर घर लौट रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया जिस की मौके पर मौत हो गई । घटना ठाकुरद्वारा स्योहारा मार्ग पर स्थित
शरीफ नगर के बस स्टैंड पर दोपहर करीब 1:00 बजे की है सुरजन नगर निवासी शिवम पुत्र गुड्डू बाइक से सुबह ठाकुरद्वारा गया था न्यायालय में तारीख पर हाजिरी लगाकर घर लौट रहा था
शरीफ नगर बस स्टैंड पर सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक UP 20 AT 4014 ने शिवम को टक्कर मार दी जिसमें शिवम गंभीर रूप से घायल हो गया शिवम ने मौके पर ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया । घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया सूचना पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची ,लेकिन घायल को मृत होने पर वापस लौट गई ,बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी मृतक के पिता गुड्डू ओर भाई पंकज का रोते बिलखते बुरा हाल

पल भर में शादी की खुशियां ढेर
गुड्डू के घर में वर्षों से चल रही शादी की तैयारियां पल भर में ढेर हो गई सुरजन नगर निवासी गुड्डू के दो बेटे थे बड़ा बेटा शिवम जिसका रिश्ता नगीना से ते कर दिया गया था
नवंबर में शिवम की शादी निश्चित थी शादी के लिए दोनों परिवारों में तैयारियां की जा रही थी लेकिन बुधवार को कल झपकते ही शिवम की मौत हो जाने से शिवम के परिवार में शादी की खुशियां मौत के मातम में तब्दील हो गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *