Aaj Ki Kiran

एक लाख रुपए कीमत के गांजे के साथ डिलारी का युवक गिरफ्तार

Spread the love

अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( काशीपुर )
उत्तराखंड एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक घर में छापेमारी कर एक युवक को 29 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया ।
उत्तराखंड के काशीपुर क्षेत्र में मादक पदार्थों की रोकथाम की तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार पुलिस चेकिंग अभियान जारी है । जिसके चलते मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर एसओजी टीम के प्रभारी एसआई रविंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने शिव गौरी विहार कॉलोनी में छापेमारी कर 29 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए युवक ने अपना नाम योगेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह थाना डिलारी के गांव सुल्तानपुर खादर निवासी बताया । उसके कब्जे से एक पल्सर बाइक भी बरामद की । अंतरराष्ट्रीय बाजार में गांजे की कीमत एक लारव रुपये बताई जा रही है । कड़ी पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि आसपास के क्षेत्र के लोगों को गांजा बेस पर युवाओं को नशे में झौक रहा था । उसने शिव गौरी विहार कॉलोनी में एक कमरा अलग से किराए पर ले रखा था तथा स्वयं मधुबन नगर में निवास करता था शिव गौरी बिहार में जिस मकान में आरोपी किराए पर रह रहा था उस मकान मालिक द्वारा आरोपी का सत्यापन नहीं कराया गया जिसके चलते मकान मालिक का दस हजार रुपए का चालान भी काटा गया । पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एनटीपीसी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया । पुलिस टीम में सीओ वीर सिंह एसओजी प्रभारी उधम सिंह नगर एसआई कमलेश भट्ट, एसओजी प्रभारी रविंद्र सिंह बिष्ट कैलाश, दीवान बोरा ,प्रदीप कुमार दीपक आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *