2021 में सी.पी.यू ने 1.09 लाख तथा अन्य पुलिस ने 4.19 लाख किये चालान
वर्ष 2021 में उत्तराखंड पुलिस ने 5,29,165 वाहन चालान करके 29 करोेड़ 42 लाख 47 हजार 700 रूपये का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूल किया। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट को पुलिस मुख्यालय द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूूचना से हुुआ।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन एडवोकेट ने पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के लोक सूचना अधिकारी से 2021 में पुलिस द्वारा किये गये वाहन चालानों तथा वसूले गयेे जुर्माने (संयोजन शुल्क) की सूूचना मांगी थी। इसके उत्तर में पुलिस मुख्यालय की लोक सूचना अधिकारी/अपर पुलिस अधीक्षक (कार्मिक) शाहजहां जावेद खान ने अपने पत्रांक 661 के साथ पुलिस उपमहानिरीक्षक/ निदेशक यातायात मुख्तार मोहसिन द्वारा उपलब्ध कराये गये विवरणों की प्रतियां उपलब्ध करायी है।
श्री नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने 2021 में कुल 529165 वाहन चालान किये हैै जिसमें 1,09,975 चालान सी.पी.यू. की 6 यूनिटों द्वारा तथा 4,19,190 चालान अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये हैै। इन चालानों पर पुलिस द्वारा कुल 29 करोड़ 42 लाख 47 हजार 700 का जुर्माना (संयोजन शुल्क) वसूला गया है। इसमें सी.पी.यू. द्वारा 3 करोड़ 87 लाख 87 हजार 100 तथा अन्य पुलिस अधिकारियोें द्वारा 25 करोड़ 54 लाख 60 हजार 600 का संयोजन शुल्क ( जुर्माना) वसूला गया हैै।
सी.पी.यू. द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 23850 चालान देहरादूून यूनिट द्वारा किये गये है तथा 25,32,100 कका जुर्माना वसूला गया है, जबकि दूूसरे स्थान पर रूद्रपुर यूनिट ने 22938 चालान किये व सर्वाधिक 1 करोड़ 13 लाख 18 हजार 100 का जुर्माना वसूला गया हैै। हरिद्वार यूनिट द्वारा 10175 चालान किये व 35,41,600 का जुर्माना वसूला गया, रूड़की यूूनिट द्वारा 19234 चालान 66,28,500 का जुर्माना, काशीपुर यूूनिट द्वारा 17899 चालान तथा 86,02,100 का जुर्माना, हल्द्वानी यूूनिट द्वारा 15879 चालान किये गये तथा 61,64,700 रूपये का जुर्माना वसूूला गया हैै।
सी.पी.यू. के अतिरिक्त अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा किये गये चालानों में सर्वाधिक 92894 चालान देहरादून जिले में किये तथा 6 करोड़ 59 लाख 59 हजार 350 जुर्माना वसूला गया, उधमसिंह नगर जिले में 77916 चालान तथा 6 करोड़ 05 लाख 350, उत्तरकाशी जिले में 6907 चालान 27,73,900 जुर्माना, टिहरी जिलेे में 47652 चालान, 2 करोड़ 37 लाख 58 हजार का जुर्माना, चमोली जिले में 11958 चालान तथा 72,57,000 जुर्माना, रूद्रप्रयाग जिले में 9164 चालान तथा 41,54,900 जुर्माना, पौैड़ी जिलेे में 28862 चालान 1 करोड़ 23 लाख 10 हजार 700 जुर्माना, हरिद्वार जिले में 38728 चालान, 2 करोड़ 08 लाख 7 हजार जुर्माना, नैैनीताल जिले में 50621 चालान, 2 करोड़ 97 लाख 61 हजार 300 जुर्माना, अल्मोड़ा जिले में 10752 चालान, 80,66,800 जुर्माना, बागेश्वर जिले में 9181 चालान, 44,20,500 जुर्माना, पिथौरागढ़ जिले में 21262 चालान तथा 94,29,500 जुर्माना, तथा चम्पावत जिले में 13293 चालान किये गये तथा 62 लाख 36 हजार 300 रूपये का शमन शुल्क (जुर्माना) वसूला गया हैै।

A galera do twitch fixou o tópico de regras de banca. Finalmente.
Mahjong Ways acordou.
O mod que fixou o tópico do stop-loss chamou o Dragon Hatch 2 de “o único honesto” — meio brincando, meio não.
Jungle Delight pagou bem hoje, sem firula.