https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर शिवालयों में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक को श्रद्वालुओं की उमड़ी भीड़

Spread the love



काशीपुर। श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में
सुबह से ही जलाभिषेक को श्रद्वालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। जो काफी देर तक जारी रही। इस दौरान मंदिर समितियों की ओर से कोविड नियमों के तहत शारीरिक दूरी.मानक आदि का कड़ाई से पालन कराया गया। वहीं, बिना मास्क के आने वाले श्रद्वालुओं को रोका-टोका गया। चैती परिसर स्थित श्री मोटेश्वर महादेव.मंदिर व श्री गड्ढेश्वर महादेव मंदिर, जसपुर खुर्द श्री बांसियोवाले शिव मंदिर, श्यामपुरम स्थित श्री नीलेश्वर महादेव मंदिर, प्रभात कालौनी स्थित श्री विश्वनाथ मंदिर, पक्काकोट स्थित श्री नागनाथ मंदिर, कानूनगोयान स्थित श्री शिव दुर्गा मंदिर, मौहल्ला लाहोरियान स्थित श्री बलकेश्वर महादेव मंदिर व शिव मंदिर, मुल्तानी मोड़ स्थित शिव मंदिर, रतन रोड पर शिव डेरी के सामने स्थित शिव मंदिर, मुख्य बाजार में बद्री भवन रोड स्थित शिव.मंदिर, नगर निगम के पीछे स्थित शिव मंदिर, मौहल्ला ओझान में चार धाम शिव
मंदिर आदि के अतिरिक्त मुखर्जी नगर स्थित श्री शीतला माता मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों व शिवालयों में जलाभिषेक हेतु शिव भक्तों की भारी भीड़ देखी गई।

One thought on “श्रावण मास की महाशिवरात्रि पर शिवालयों में पूजा-अर्चना व जलाभिषेक को श्रद्वालुओं की उमड़ी भीड़”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *