0-दहशत में कुछ यात्रियों ने लगाई ट्रेन से छलांग
मुंबई,। महाराष्ट्र में नंदुरबार रेलवे स्टेशन के निकट गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन की पैंट्री कार में शनिवार को आग लग गई। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पश्चिम रेलवे के मुख्य प्रवक्ता के एक बयान में कहा गया है कि आग सुबह लगभग 10.35 बजे लगी जब ओडिशा जाने वाली ट्रेन (12993) रेलवे स्टेशन पर आने ही वाली थी। इसमें बताया गया कि ट्रेन में 22 डिब्बे थे। आग लगने के बाद लगभग 10.45 बजे पैंट्री कार को ट्रेन से अलग कर दिया गया। स्टेशन पर और ट्रेन के अंदर उपलब्ध अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल आग बुझाने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि हादसे में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ। बयान में कहा गया है कि अग्निशमन विभाग को तुरंत सूचित किया गया और दमकलकर्मी पूर्वाह्न 11 बजे मौके पर पहुंचे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘आग के कारण पैंट्री कार में धुआं फैल गया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई और उनमें से कुछ ने ट्रेन से छलांग भी लगा दी। ट्रेन धीमी गति से चल रही थी। ट्रेन को जल्द ही रोक दिया गया।ज् उन्होंने बताया कि दोपहर तक आग पर काबू पा लिया गया और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ラブドール販売 大人のおもちゃ組織がユーザーに目を光らせていたという主張を解決するために400万ドルを支払う