Aaj Ki Kiran

आजमगढ़ में टेट परीक्षा में नकल कराने वाले , 22 गिरफ्तार, 51 लाख रूपये सहित दो चार पहिया वाहन बरामद

Spread the love


आजमगढ़ । जनपद पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए टेट परीक्षा में नकल कराने वाली गैंग का पर्दाफाश करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक आजमगढ़ के बाबू सहित 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 51 लाख 20 हजार रूपये (270000 रूपया नकद व 06 चेक 48,50,000 रूपये के) सहित दो चार पहिया वाहन बरामद किया गया। इस मामले में 8 अभियुक्त अभी फरार चल रहे हैं।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने गैंग का पर्दाफास करने वाली पुलिस टीम (उ0नि0 ज्ञान चन्द्र शुक्ला पीआरओ पुलिस अधीक्षक को 20 हजार रूपये तथा अन्य पुलिस टीम को 25 हजार रूपये) को पुरस्कृत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने प्रेस से बातचीत में बताया कि कल 23 जनवरी को टेट परीक्षा सम्पन्न कराई गई। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए जनपद की पुलिस द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर नजर रखते हुए सूचना एकत्र की जा रही थी। मिली सूचनाओं के आधार पर विभिन्न स्कूलों के प्रबन्धक और स्कूल में कार्य करने वाले स्टाप को टेट परीक्षा में नकल कराने के कोशिश में संलिप्त पाया गया। उन्होंने बताया कि काफी लोग रामपुर से आये हुए थे। इन लोगों गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त-1. बेदप्रकाश यादव पुत्र स्व0 बलिराम यादव निवासी भदुली थाना सिधारी जनपद आजमगढ़, 2. सूर्यप्रकाश यादव पुत्र हरिशचन्द यादव निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, 3. देवेन्द्र यादव पुत्र बृजभान यादव निवासी अराजी अजगरा मसरकी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़, 4. सहर्ष राय उर्फ गोल्डी राय पुत्र सुनील राय निवासी कुकुड़ीपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, 5. धर्मेन्द्र यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी आजमपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, 6. हरेन्द्र यादव पुत्र रामअवध यादव निवासी धर्शन थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, 7. धर्मेन्द्र कुमार राय उर्फ बब्लू राय पुत्र रामचेत राय निवासी देवड़ा दामोदरपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, 8. कमलेश कुमार पुत्र शंकर राम निवासी हरैया थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, 9. तारा सिंह पटेल पुत्र खुरचुन्द पटेल निवासी दाउदपुर थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़, 10. प्रशान्त राय पुत्र स्व0 संजय राय निवासी श्रीकान्तपुर थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़, 11. इन्द्रेश यादव पुत्र देवेन्द्र यादव निवासी आहोपट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़, 12. हरेन्द्र यादव पुत्र रामप्रसाद यादव निवासी सेठवल थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़, 13. अरविन्द कुमार यादव पुत्र सुबेदार यादव निवासी खलिलाबाद थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़, 14. नीरज कुमार सकसेना पुत्र नरेश कुमार सकसेना निवासी ज्वाला नगर थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर, 15. रविन्द्र यादव पुत्र किशन लाल निवासी पनवड़िया थाना सिविल लाईन जिला रामपुर, 16. सारिक जावेद पुत्र नासिम जावेद निवासी सहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर, 17. जितेन्द्र सिंह पुत्र बलिष्टर सिंह निवासी अहमदनगर थैगा थाना सिविल लाईन जनपद रामपुर, 18. अर्शी पत्नी सारिक जावेद निवासी सहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर, 19. साजिदा पत्नी जफर खान निवासी सहबादगेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर, 20.नाजिया पत्नी मुकर्रम अली निवासी बजरिया खान जनपद रामपुर, 21. जफर खान पुत्र आलम खान ग्राम साहबाद गेट थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर, 22. अरविन्द गुप्ता पुत्र जगअवतार गुप्ता निवासी राजद्वारा थाना कोतवाली रामपुर जनपद रामपुर।

2 thoughts on “आजमगढ़ में टेट परीक्षा में नकल कराने वाले , 22 गिरफ्तार, 51 लाख रूपये सहित दो चार पहिया वाहन बरामद

  1. Discover more about oral care at prodentim reviews bbb and see what makes it stand out.
    That is why a domain like this can attract attention from careful readers.

    ## Section 2

    When visitors avoid switching across many sources, they save time and effort.

    ## Section 3

    In this way, the way information is presented becomes as important as the topic itself.

    ## Section 4

    That is why a site with a focused approach can continue to feel relevant and useful.

  2. Узнайте на нужен ли драйвер для светодиодной ленты 24в, чем отличается блок питания от LED-драйвера и как правильно выбрать источник питания для светодиодной ленты.
    Параметры блока питания должны соответствовать потреблению ленты, причём для длительной эксплуатации нужен дополнительный запас.

    ### Раздел 2. Выбор оборудования

    Блок питания подбирают после определения общей длины и потребления ленты.

    ### Раздел 3. Подключение и безопасность

    Работы по монтажу следует проводить при полностью обесточенной системе.

    ### Раздел 4. Практическая польза сайта

    Это делает подготовку системы более логичной, удобной и прогнозируемой.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *