Aaj Ki Kiran

ग्रेटर नोएडा में रात को 7वीं मंजिल से नीचे गिरी युवतीः पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया हालत गंभीर

Spread the love


नोएडा । यूपी में ग्रेटर नोएडा की हाई प्रोफाइल सोसायटी से 24 साल की लड़की सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के सिर और गर्दन में गंभीर चोटें हैं और वह कोमा में चली गई है। बताया जा रहा है कि जब लड़की फ्लैट की खिड़की से नीचे गिरी तो वह पूरी तरह से निर्वस्त्र थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने बताया लड़की पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और हरियाणा के पानीपत में रहती है। 12 दिसंबर को लड़की  ग्रेटर नोएडा अपने दोस्त से मिलने आई थी। आधी रात के आसपास लड़की अचानक सातवीं मंजिल से नीचे गिर गई। घायल लड़की को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि लड़की नींद और नशे में होने की वजह से खिड़की से नीचे गिर गई।
पुलिस अफसरों का कहना है उन्होंने लड़की के परिजनों को सूचना दे दी है। लेकिन अभी तक कोई भी उस लड़की का हाल-चाल लेने नहीं आया है। लड़की के दोस्त ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि लड़की से उसकी मुलाकात होती रहती थी। जब भी वह यहां आती थी तो उसी के फ्लैट में रहती थी। लड़की के दोस्त ने पुलिस को बताया कि जिस दिन यह घटना हुई, उस रात दोनों ने पार्टी की थी और आधी रात के वक्त जब लड़की बाथरूम गई तो खिड़की से नीचे गिर गई।  

10 thoughts on “ग्रेटर नोएडा में रात को 7वीं मंजिल से नीचे गिरी युवतीः पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया हालत गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *