संभल। हयातनगर थाना क्षेत्र में खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है दैनिक प्रातः किरण अखबार की खबर पढ़कर सोमवार को खनन अधिकारी सोमेंद्र कुमार तिवारी ने हयातनगर थाना क्षेत्र के निबौरा और मल्लाह मुस्तफाबाद के बीच से नूर नामक खनन माफिया के एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया यह खबर खनन माफियाओं में आग की तरह फैल गई और खनन माफियाओं ने अपने ट्रैक्टर डंपर जहां के तहां खड़े कर दिए खनन अधिकारी ने नूर नामक खनन माफिया के ट्रैक्टर को पकड़ कर खिरनी चौकी में खड़ा करके सीज कर दिया है।
हादसा करने के इरादे से चलता ट्रैक्टर छोड़कर भागा खनन माफिया
नूर नामक खनन माफिया के ट्रैक्टर को जैसे ही खनन अधिकारी सोमेंद्र कुमार तिवारी पकड़ कर ले जा रहे थे वैसे ही खनन का ट्रैक्टर आगे तथा खनन अधिकारी की गाड़ी पीछे चल रही थी आगे से नूर नामक खनन माफिया बाइक लेकर आया और ड्राइवर ने ट्रैक्टर को चलता हुआ छोड़ दिया और नूर नामक खनन माफिया की बाइक पर बैठकर ट्रैक्टर का ड्राइवर रफूचक्कर हो गया।
हो सकता था बड़ा हादसा, पहले भी ले चुका है एक व्यक्ति की जान
नूर नामक खनन माफिया का ट्रैक्टर ड्राइवर चलते हुए ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया ट्रैक्टर खेत में जाकर एक पेड़ से टकरा गया अगर पेड़ ना होता तो ट्रैक्टर पलट जाता और सामने से स्कूल के बच्चे आ रहे थे लेकिन खनन अधिकारी ने सूझबूझ का परिचय देते हुए शोर मचा कर बच्चों को रोक दिया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया क्योंकि यह नूर नामक खनन माफिया एक व्यक्ति पर ट्रैक्टर चलाकर पहले भी जान ले चुका है सूत्रों की माने तो मृतक इसके अवैध खनन की शिकायतें करता रहता था इसके चलते इसने ट्रैक्टर चढ़ा कर इस युवक की जान ली थी।


The way this article builds its argument step by step is genuinely impressive, by the end the reader has been taken on a logical journey that leaves them fully convinced and informed.