Aaj Ki Kiran

प्रेमी के साथ भागी पत्नी तो पति ने फंदे पर लटककर दी जान

Spread the love


लुधियाना। पत्नी के प्रेमी के साथ भाग जाने से दुखी पति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान विमल कुमार निवासी हीरा नगर के रूप में की गई है। उसने खुदकुशी करने के पहले अपनी मौत के लिए अपनी पत्नी, उसके प्रेमी और तीन अन्य को जिम्मेदार ठहराया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाने के बाद आरोपी की पत्नी एकता, उसके प्रेमी राकेश कुमार और आंचल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक के भाई कमल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई विमल फैक्ट्री में काम करता था। उसकी भाभी एकता का राकेश के साथ अफेयर था। इसलिए दोनों भाग गए। इस बारे विमल को पता लग गया था। 23 नवंबर की दोपहर को विमल फैक्ट्री से खाना लेने घर गया था परन्तु वापस नहीं आया। शाम को जब घर जाकर देखा तो उसका भाई पंखे के साथ फंदा लगाकर लटका हुआ था।
पुलिस को घर में से एक खुदकुशी नोट मिला है, जिसमें आरोपियों बारे लिखा गया था कि उसकी मौत के लिए यह लोग जिम्मेदार हैं। दूसरे तरफ एसएचओ मुहम्मद जमील का कहना है कि मुलाजिमों की खोज में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

3 thoughts on “प्रेमी के साथ भागी पत्नी तो पति ने फंदे पर लटककर दी जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *