Aaj Ki Kiran

हेलीकॉप्‍टर में राजस्‍थान से हाथरस पहुंची नई दुल्‍हन

Spread the love


-दूल्‍हा-दुल्‍हन और हेलीकॉप्‍टर को देखने के लिए जुटी भीड़

 
हाथरस। उत्‍तर प्रदेश के हाथरस के चंदपा क्षेत्र के गांव नगला खिरनी में एक व्यक्ति की बारात गांव में लौटी। बारात के साथ ही दूल्हा अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर में लेकर आया। इसे लेकर पूरे गांव के साथ ही आसपास के गांव में कौतूहल का माहौल रहा। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दूल्‍हा-दुल्‍हन और हेलीकॉप्‍टर को देखने के लिए वहां काफी भीड़ जुट गई थी।
  गांव में बनाए गए हेलीपैड पर हैलीकॉप्टर को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते तीन थानों की पुलिस सतर्क रही। नगला खिरनी निवासी बिजेंद्र सिंह उर्फ बंटी पुत्र महेन्द्र सिंह की शादी राजस्थान के भरतपुर के गांव पीपला की एक बेटी से हुई है। लड़की के पिता राजाराम जो कि पीपली गांव के सरपंच हैं, जिन्होंने अपनी पुत्री को हेलीकॉप्टर से विदा किया। गांव नगला खिरनी में दुल्हन हेलीकॉप्टर से पहुंची तो ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था तो वहीं पुलिस भी मौजूद थी। परिजनों में प्रमुख रूप से रिंकू, पुष्पेन्द्र, राम प्रसाद उर्फ लम्पा, डा. चमन खां, मनोज सिसोदिया प्रधान परसारा, पूर्व प्रधान शिशु पाल राना, कालू, निरोत्तम सिंह, राज बाबू, केएस राना आदि लोग उपस्थित रहे।

One thought on “हेलीकॉप्‍टर में राजस्‍थान से हाथरस पहुंची नई दुल्‍हन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *