Aaj Ki Kiran

तेज रफ्तार कार चालक ने इमाम की बाइक मे मारी टक्करःमौत

Spread the love



ठाकुरद्वारा( मुरादाबाद )। तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार इमाम की बाइक में टक्कर मार दी ।जिसमे इमाम की मौके पर मौत हो गई I मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया । मौके पर पहुंची, पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ।
थाना डिलारी के गांव चांदखेड़ी निवासी 25 वर्षीय समीर अहमद पुत्र रियासत जनपद बिजनौर के शेरकोट मे स्थित एक मस्जिद में इमामत करते थे I वह अपने गांव चांदखेड़ी के लिए सुरजयनगर डिलारी मार्ग पर अपनी बाइक से जा रहे थे । गांव लाला वाला पीपलसाना के पास सामने से तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में टक्कर मार कर इमाम को रौंद दिया । जिसमें इमाम की मौके पर मौत हो गई I मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र होते देख घटना के बाद कार चालक कार को छोड़ फरार हो गया । राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया । हादसे की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी । सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे । जवान बेटे की मौत की खबर मिलते परिवार के लोगों में कोहराम मच गया । पुलिस ने शव को कब्जे में ले पीएम को भेज दिया । मां ख्वाजा भाई रियासत , नसीब ,बहन शमा और इमरत जहां का रोते बिलखते बुरा हाल था

3 thoughts on “तेज रफ्तार कार चालक ने इमाम की बाइक मे मारी टक्करःमौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *