चन्द्रावती महाविद्यालय में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की एंट्री ड्रग्स सेल द्वारा कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ. शलभ अरोरा कैंसर विशेषज्ञ उजाला हाॅस्पिटल, काशीपुर के कर कमलों से हुआ। डाॅ. शलभ अरोरा द्वारा छात्राओं को कैंसर के प्रकार, लक्षण, एवं उपचार के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई एवं उजाला हाॅस्पिटल की टीम द्वारा छात्राओं को बी.पी., शुगर आई चेकअप भी किया गया महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ. दीपिका आत्रेय ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैंसर के प्रति जागरूकता ही इसके बचाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है विद्यार्थियों को स्वयं जागरूक होने के साथ-साथ अपने परिवार एवं समाज को भी जागरूक करना चाहिए। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. वंदना सिंह, डाॅ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. दीपा चनियाल, डाॅ. गीता मेहरा, डाॅ. अंजलि गोस्वामी, डाॅ. रंजना, डाॅ. ज्योति रावत, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ. ज्योति गोयल, श्रीमति प्राची धौलाखंडी, विजेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
