https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

अग्निकांड पीड़ित व्यापारी से मिले विधायक चीमा

Spread the love

अग्निकांड पीड़ित व्यापारी से मिले विधायक चीमा

अग्निकांड पीड़ित व्यापारी से मिले विधायक चीमा
अग्निकांड पीड़ित व्यापारी से मिले विधायक चीमा

काशीपुर। विगत रात दीप फर्नीचर्स में हुए अग्निकांड ने व्यापारी परिवार को गहरा आघात पहुंचाया है। आग की घटना में दुकान में रखा फर्नीचर और अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुखद घटना की जानकारी मिलने पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पीड़ित व्यापारी परिवार के बीच पहुंचे। उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका दुख साझा किया और इस कठिन समय में उन्हें ढांढस बंधाया। विधायक ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि वे इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़े हैं और हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। इस दौरान विधायक ने कहा कि व्यापार केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि किसी परिवार की वर्षों की मेहनत, संघर्ष और सपनों से जुड़ा होता है। इस तरह की अग्निकांड की घटनाएं परिवार को आर्थिक और मानसिक रूप से झकझोर देती हैं। ऐसे समय में पीड़ित परिवार को अकेला महसूस नहीं होने देना चाहिए।