https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

नेत्रदान कर सावित्री देवी रुंगटा ने दिया समाजसेवा का संदेश

Spread the love

नेत्रदान कर सावित्री देवी रुंगटा ने दिया समाजसेवा का संदेश

नेत्रदान कर सावित्री देवी रुंगटा ने दिया समाजसेवा का संदेश
नेत्रदान कर सावित्री देवी रुंगटा ने दिया समाजसेवा का संदेश

रुद्रपुर। महाराजा अग्रसेन ग्लोबल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नेत्रदान को महादान बताते हुए सावित्री देवी रुंगटा के परिवार को सम्मानित किया गया। एक होटल में आयोजित श्र(ांजलि सभा में ट्रस्ट की ओर से परिवार को शाॅल और सम्मान-पत्र भेंट किया गया। यह सम्मान सीआर मित्तल नेत्रदान केंद्र के माध्यम से नेत्रदान जैसे पुनीत कार्य में योगदान देने के लिए प्रदान किया गया। इस दौरान ट्रस्ट के चेयरमैन एसके मित्तल ने कहा कि नेत्रदान से किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन में रोशनी लौटाई जा सकती है। यह केवल एक परिवार का नहीं, साथ ही पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक कार्य है। उन्होंने नेत्रदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।