https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

बगैर नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ती एक दर्जन बाइकें सीज

Spread the love

बगैर नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ती एक दर्जन बाइकें सीज

बगैर नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ती एक दर्जन बाइकें सीज
बगैर नंबर प्लेट सड़कों पर दौड़ती एक दर्जन बाइकें सीज

काशीपुर। बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर फर्राटा भरने वाले बाइक चालकों पर बड़ा प्रहार करती काशीपुर कोतवाली पुलिस ने एक दर्जन बाइक सीज कर दीं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देशानुसार जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरु( चलाए जा रहे अभियान के क्रम में काशीपुर पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट के मोटरसाइकिल संचालित करने वाले चालकों के विरु( सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर चेकिंग करते हुए बिना नंबर प्लेट के सड़क पर दौड़ रही एक दर्जन मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आपराधिक घटनाओं में ऐसे वाहनों की पहचान करना भी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसी के दृष्टिगत काशीपुर पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों के विरु( सख्त रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की गई। उधर पुलिस का कहना है कि आमजन अपने वाहनों पर नियमानुसार नंबर प्लेट अवश्य लगवाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों की अनदेखी करने वालों के विरु( काशीपुर पुलिस की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।