https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग के दूसरे दिन सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

Spread the love

प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग के दूसरे दिन सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग के दूसरे दिन सीएम धामी ने किया प्रतिभाग
प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग के दूसरे दिन सीएम धामी ने किया प्रतिभाग

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित दो दिवसीय प्रदेश विधानसभा विस्तारक एवं प्रभारी वर्ग के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत भाजपा के कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय दिग्गज जुटे। प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, पूर्णकालिक विस्तारकों की तैनाती और चुनाव प्रबंधन को लेकर गहन मंथन किया गया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने के साथ कार्यशाला में चुनावी तैयारियों को और धार दी गई। राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी राम माधव, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित वरिष्ठ नेताओं ने विस्तारकों को चुनाव प्रबंधन के साथ बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने के गुर बताए। कार्यशाला में प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए संगठनात्मक तैयारियों और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, राष्ट्रीय नेता अरविंद मेनन, सांसद बांसुरी स्वराज, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल व कुंदन परिहार, पूर्व सांसद बलराज पासी, गदरपुर विधायक अरविंद पांडे, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, पीसीयू अध्यक्ष राम मेहरोत्रा सहित उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, )षिकेश और हरिद्वार समेत  विभिन्न क्षेत्रों से पार्टी पदाधिकारी और नेताओं के अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।