https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

आजाद समाज पार्टी काशीराम के प्रदेश प्रभारी का नगर आगमन पर किया स्वागत

Spread the love

काशीपुर। आजाद समाज पार्टी काशीराम के प्रदेश प्रभारी गौरी प्रसाद उपासक का आज यहां नगर आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया।
नगर पालिका महुआखेड़ागंज स्थित सेठ गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, यहां प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम, जिला अध्यक्ष शाहनवाज अहमद, महानगर अध्यक्ष एमए राहुल, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत सागरआदि पार्टी पदाधिकारियांे व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया गया। प्रदेश प्रभारी गौरी प्रसाद उपासक ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद द्वारा आगामी 3 नवम्बर को एक मीटिंग रखी गई है, जहां संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की जायेगी। प्रदेश प्रभारी ने पार्टी के पदाधिकारियांे व कार्यकर्ताओं से युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम एवं बूथ सेक्टर मजबूत करने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने हेतु जसपुर, काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर सभी जगह राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के द्वारा युवाओं से मिलने का काम किया जा रहा है।