https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

किसानों को दिया जाये 50 हजार रूपये प्रति एकड़ का मुआवजा: अलका पाल

Spread the love
किसानों को दिया जाये 50 हजार रूपये प्रति एकड़ का मुआवजा: अलका पाल
किसानों को दिया जाये 50 हजार रूपये प्रति एकड़ का मुआवजा: अलका पाल
किसानों को दिया जाये 50 हजार रूपये प्रति एकड़ का मुआवजा: अलका पाल

काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने बेमौसमी ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के लिए सरकार से प्रभावित किसानों को 50 हजार रूपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजा देने की मांग की।
अलका पाल ने कहा कि ओलावृष्टि और वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों में धान की फसल बुरी तरह से बर्बाद हो गई है, किसानों की दुर्दशा पर सरकार कर रवैया उदासीन है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। सरकार नुकसान के आकलन के लिए ड्रोन से सर्वे करा रही है, जबकि वास्तव में धरातल पर सर्वे करने की आवश्यकता है। धान और गन्ने की फसल बर्बाद होने से क्षेत्र का किसान आंसू बहा रहा है। दूसरी तरफ जिन किसानों का धान तैयार था, अनेको क्षेत्र में अभी तक कांटे तक नहीं लग पाए। किसानों की तैयार फसल पर अचानक बारिश, ओला और आंधी से पूरी फसल गिर गई। सरकार को धरातल पर निरीक्षण करवा कर फसल के आकलन और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने के लिए 50 हजार रूपये प्रति एकड़ की दर निर्धारित करनी होगी। कांग्रेस सदैव किसानों के हितों के लिए लड़ाई लड़ती रहेगी।