https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

रोटरी क्लब आॅफ काशीपुर काॅर्बेट ने बांटे हेलमेट

Spread the love

रोटरी क्लब आॅफ काशीपुर काॅर्बेट ने बांटे हेलमेट

रोटरी क्लब आॅफ काशीपुर काॅर्बेट ने बांटे हेलमेट
रोटरी क्लब आॅफ काशीपुर काॅर्बेट ने बांटे हेलमेट

काशीपुर। एसपी सिटी स्वप्न किशोर की उपस्थिति में रोटरी क्लब आॅफ काशीपुर काॅर्बेट ने सहोता हाॅस्पिटल एवं आईएपी उत्तराखंड के सहयोग से विश्व स्पाइन दिवस पर हेलमेट वितरण एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान चिकित्सकों, अस्पताल कर्मचारियों और रोटरी सदस्यों ने वाहन चालकों को नियमित रूप से हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने तथा सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सिर एवं रीढ़ की गंभीर चोटों से बचाव के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब अध्यक्ष डाॅ. रवि सहोता,  राघव कपूर, धनराज चीमा, सुखविंदर सिंह, नितिन सिंघल एवं विराट अरोड़ा, न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन डाॅ. गुरपाल सिंह, डाॅ. नवप्रीत कौर, डाॅ. अमित मौर्य, डाॅ. अशफाक भट्ट, डाॅ. विक्रम, डाॅ. मोहनिश, डाॅ. जैद, डाॅ. नितिन अग्रवाल, डाॅ. गुरदीप, मनदीप सिंह एवं अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता की।