https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Spread the love

काशीपुर। किसानों की समस्याओं के निदान के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिाकरी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर 7 सूत्रीय मांग पत्र उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा है।
महानगर किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परम सि(ू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताकर जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री से किसानों की  समस्याओं के निदान की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकारी कांटों पर शीघ्र तोल शुरू की जाये, किसानों के ट्यूबवेल के बिजली बिल माफ किये जायें, बारिश से किसानों की जो फसल नष्ट हुई है उसका मुआवजा दिया जाये, इसके अलावा गन्ने का मूल्य 700 रूपये प्रति कुंतल निर्धारित करने, फसल की बुवाई के समय खाद उपलब्ध कराने की मांग रखी है। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, एड. उमेश जोशी, संदीप सहगल, जितेंद्र सरस्वती, रियासत हुसैन, पार्षद शाह आलम, गौरव चैधरी, मंसूर अली मंसूरी, चंद्रभूषण डोभाल, राकेश भगत, वसीम राजा, रशीद फारूकी, मो. कयूम,अफसर अली, हरदेव सिंह, हैरी, राजू छीना, मोहम्मद सादन, अनमोल सिंह, विश्वजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, संजीव वोहरा, एड.असलम, अंकित यादव आदि बड़ी संख्या मैं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।