Aaj Ki Kiran

राधे हरि महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

Spread the love
राधे हरि महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
राधे हरि महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
राधे हरि महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट

काशीपुर। छात्रसंघ चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी बाजपुर तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई मय पुलिस बल राधे हरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे। अधिकारियों द्वारा महाविद्यालय के प्रशासन/चुनाव प्रभारी एवं कॉलेज प्रबंधन के साथ विस्तृत बैठक कर मंगलवार को आयोजित होने वाले मतदान, सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश व निकास मार्गों, बैरिकेडिंग तथा अन्य संवेदनशील बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के उपरांत अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात समस्त पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए ब्रीफ किया गया। ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारी पूरी सतर्कता, मुस्तैदी और निष्पक्षता के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे। महाविद्यालय परिसर में केवल वैध परिचय पत्र धारक छात्र-छात्राओं को ही सघन चेकिंग के बाद प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परिसर तथा आसपास किसी भी बाहरी या अवांछित तत्व की उपस्थिति पर सख्त नजर रखी जाएगी और शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई होगी। कॉलेज गेट व मुख्य मार्ग पर भीड़ एकत्र न होने देने तथा यातायात सुचारू रखने के निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए पूरी तरह प्रतिब( है। महाविद्यालय परिसर एवं आसपास पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा।