Aaj Ki Kiran

महापौर दीपक बाली ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’

Spread the love

महापौर दीपक बाली ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’
-अर्बन बैंक की वार्षिक सभा में बैंक की प्रगति एवं नागरिक हितों पर हुई चर्चा

महापौर दीपक बाली ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’
महापौर दीपक बाली ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने रविवार को वार्ड नंबर 1 स्थित बूथ नंबर 29 में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। महापौर दीपक बाली ने होटल अनन्या में हुई काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 36वीं वार्षिक साधारण सभा में भी सहभागिता की।
कार्यक्रम में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, पार्षद बीना नेगी, मुकेश चावला, हिमांशु पंत, मीनाक्षी सि(ू, पवन यादव, रजत सि(ू, वेदपाल सिंह, रिटायर्ड सहायक नगर आयुक्त यशवीर सिंह राठी, कुँवरपाल सिंह, पूर्व पार्षद जगत बिष्ट, यश चौधरी, बूथ अध्यक्ष ज्योतिर्मय, राजेंद्र सिंह, प्रकाश चंद नेगी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत महापौर दीपक बाली होटल अनन्या में हुई काशीपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की वार्षिक साधारण सभा में भी शामिल हुए और बैंक की उपलब्धियों कार्य प्रणाली एवं आगामी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की। वार्षिक साधारण सभा में बैंक की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा देवी उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल विशिष्ट अतिथि एवं पार्षद विजय बॉबी संचालक मीनाक्षी सि(ू साधना गुप्ता अनुराधा, सोनल गोयल, कामना मेहरोत्रा, पवन यादव, संजय सिंह, चंद्र मोहन, बैंक के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जीवन तिवारी तथा मुख्यालय प्रबंधक अजय कुमार गर्ग भाजपा के वरिष्ठ नेता अभिषेक गोयल आदि भी शामिल रहे।