घर से लापता हुई किशोरी अमृतसर से बरामद, अभियुक्त गिरफ्तार

काशीपुर। बहला-फुसलाकर ले जाई गई किशोरी कोतवाली आईटीआई पुलिस ने अमृतसर से बरामद कर अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।
विदित हो कि बीती 9 सितंबर को एक व्यक्ति द्वारा अपनी 16 वर्षीय पुत्री के 8 सितंबर की सुबह घर से बिना बताए चले जाने के संबंध में कोतवाली आईटीआई में तहरीर दी गई थी, जिस पर पुलिस ने धारा 140;3द्ध बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करते हुए किशोरी की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी हेतु टीम का गठन किया। गठित टीम द्वारा नाबालिग की तलाश करते हुए एक महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर वृहस्पतिवार को उक्त किशोरी को ग्राम वेरका, जनपद अमृतसर ;पंजाबद्ध से सकुशल बरामद किया गया। पुलिस द्वारा किशोरी को लवजीत सिंह उर्फ लवी उर्फ सुक्खा निवासी ग्राम गजरौला खुर्द शाहगंज, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत, उत्तर प्रदेश तथा हाल निवासी किराएदार, हिम्मतपुर, कोतवाली आईटीआई, काशीपुर के कब्जे से बरामद कर आवश्यक कार्रवाई हेतु कोतवाली आईटीआई लाया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त के विरु( धारा 87 बीएनएस एवं धारा 16/17 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मीनाक्षी मनराल, अपर उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, हेड कांस्टेबल एसओजी काशीपुर कैलाश तोमक्याल थे।
