पीएम मोदी के जन्मदिन पर किया रक्तदान शिविर का आयोजन

काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा काशी ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में महापौर दीपक बाली ने कहा कि रक्तदान महादान है। इस पुनीत कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन की रक्षा में योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं का उन्होंने हृदय से आभार जताते हुए उनका अभिनंदन किया। अन्य जन से रक्तदान का आहवान करते हुए महापौर ने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना के साथ मानवता की भलाई के लिए सदैव तत्पर रहें। याद रखें आपके रक्त की बूंद किसी को जीवनदान देने में सक्षम साबित हो सकती है। इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश प्रजापति, सुशील शर्मा, सुमित प्रजापति, पारस प्रजापति, संजीव कुमार एवं आकाश प्रजापति, दीवान सैनी, जयपाल, हरचंद सिंह, सचिन सैनी, शंकर कश्यप, पीयूष गौड़ व राधेश्याम प्रजापति आदि मुख्यतः उपस्थित रहे।
