Aaj Ki Kiran

 ‘स्वच्छता चौपाल’ आयोजित कर दिया स्वच्छ काशीपुर का संदेश

Spread the love

‘स्वच्छता चौपाल’ आयोजित कर दिया स्वच्छ काशीपुर का संदेश

 ‘स्वच्छता चौपाल’ आयोजित कर दिया स्वच्छ काशीपुर का संदेश
‘स्वच्छता चौपाल’ आयोजित कर दिया स्वच्छ काशीपुर का संदेश

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर की ओर से स्वच्छता को लेकर वार्ड नंबर 11 स्थित फसियापुर में ‘स्वच्छता चौपाल’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता और अपने वार्ड को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी पर चर्चा की।
इस दौरान महापौर दीपक बाली तथा मुख्य अतिथि सुशील शर्मा ने  स्वच्छता को लेकर लोगों से अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने, कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और नगर को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील की। खेल-खेल में लोगों को स्वच्छता की जानकारी दी गई। महापौर दीपक बाली ने बच्चों का आह्वान किया कि वह अपनी एक बाल सेना बनाएं और गलत जगह पर कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखें। उन्होंने लोगों से यह भी अपील की की कूड़ा गाड़ी का नंबर अपने पास जरूर रखें और जिस दिन कूड़ा गाड़ी ना आए उस दिन उस नंबर पर जरूर शिकायत करें। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त शालिनी नेगी, सफाई निरीक्षक दिनेश ध्यानी,  कल्पना राणा, ईश्वर चंद्र गुप्ता, पार्षद ममता कुमारी, महेश चौहान, चोखेलाल, खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र साहू, भव्या पांडे, सुशांत नवीन, रोहिताश चौहान सहित सैंकड़ांे लोगों  ने सहभागिता की।