Aaj Ki Kiran

मेहविश हत्याकांड में पिता प दो पुत्री गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Spread the love

मेहविश हत्याकांड में पिता प दो पुत्री गिरफ्तार, तमंचा बरामद
-खून के निशान मिटाने और शव को दूसरी जगह ले जाकर घटनास्थल बदलने का आरोप

मेहविश हत्याकांड में पिता प दो पुत्री गिरफ्तार, तमंचा बरामद
मेहविश हत्याकांड में पिता प दो पुत्री गिरफ्तार, तमंचा बरामद

काशीपुर। आईटीआई क्षेत्र में युवती मेहविश की गोली लगने से हुई मौत के मामले में कोतवाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 12 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, घटना के बाद आरोपियों ने फर्श पर पड़े खून के निशान मिटाने का प्रयास किया और शव को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाकर घटनास्थल बदलने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, 10 सितंबर को महुआखेड़ागंज क्षेत्र में युवती मेहविश की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले में मृतका के परिजन फईम हुसैन पुत्र स्व. फरियाद हुसैन निवासी महुआखेड़ागंज की तहरीर पर 11 सितंबर को कोतवाली आईटीआई में धारा 103;1द्ध, 238 व 61;2द्ध बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे हेतु 12 सितम्बर को पुलिस टीम चैकी पैगा क्षेत्र में तलाश और विवेचनात्मक कार्रवाई में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अलीगंज रोड से पीपल गांव जाने वाले मार्ग पर राधास्वामी सत्संग के पास घेराबंदी की गई। पुलिस ने मौके से साजिद, सबीना और फिजा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और तलाशी के दौरान साजिद के कब्जे से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ धारा 105/91;2द्ध, 238 बीएनएस तथा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। पुलिस पूछताछ में साजिद ने बताया कि उसने करीब छह माह पूर्व 12 बोर का तमंचा महुआखेड़ा निवासी जमील से लिया था। पुलिस के मुताबिक, घटना के दौरान साजिद की छोटी बेटी और मेहविश के बीच छीनाझपटी हुई, इसी दौरान साजिद की छोटी बेटी से गोली चल गई, जो मेहविश को लगी और उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद साजिद और उसकी पुत्री फिजा ने फर्श पर पड़े खून के धब्बों को मिटाने का प्रयास किया। इसके बाद साजिद ने शव को अपने घर से हटाकर मृतका के घर पहुंचा दिया, ताकि घटनास्थल को बदला जा सके। तीनों आरोपी इसके बाद फरार होने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने साजिद पुत्र जुम्मा ;50द्ध, सबीना पुत्री साजिद ;18द्ध और फिजा पुत्री साजिद ;20द्ध को गिरफ्तार कर  न्यायालय मे पेश कर दिया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पाण्डेय, चैकी प्रभारी पैगा विक्रम सिंह धामी, अ0उ0नि0 दीपक चैहान, कांस्टेबल हरीश नेगी, जगदीश दुगताल, महिला कांस्टेबल राधा गोस्वामी और कांस्टेबल धर्मेन्द्र भारती।