विधायक चीमा ने किया 23.10 लाख रुपये के दो टाइल मार्गों का शिलान्यास

काशीपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ग्राम सभा धनौरी पट्टी एवं ग्राम सभा गढ़ी इंद्रजीत में दो टाइल मार्गों का शिलान्यास किया। दोनों विकास कार्यों की कुल लागत 23.10 लाख रुपये है।
उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क, जल निकासी और अन्य आवश्यक जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। 23.10 लाख रुपये के इन दो टाइल मार्गों का निर्माण ग्रामीणों के लिए बेहतर आवागमन और सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर धनौरी पट्टी के ग्राम प्रधान रवि सिंह, गढ़ी इंद्रजीत के ग्राम प्रधान अजय पाल के अतिरिक्त राज्यमंत्री सीमा चैहान, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गुरुबख्श सिंह बग्गा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नरेश, पूर्व युवा मोर्चा भाजपा अध्यक्ष अंकित शर्मा, बबलू चैधरी, प्रदीप राजपूत सहित दोनों ग्रामों के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
