चंद्रावती महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन

काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के क्रीड़ा विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वाधान में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तहत “फिट इंडिया मूवमेंट“, “खेलेगा भारत जीतेगा भारत“ थीम के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डाॅ. दीपिका आत्रेय ने रिबन काटकर किया। खेल दिवस के अंतर्गत टेबल टेनिस, पुश-अप, फिजिकल एक्सरसाइज, योगा, मेडिटेशन, लूडो, कैरम, म्यूजिकल चेयर टक आॅफ वार, स्किपिंग रोप, खेल प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। लूडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान सिंह एवं द्वितीय स्थान वरण्या ने प्राप्त किया, कैरम प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्या नेगी एवं द्वितीय स्थान खुशी रावत, टेबल टेनिस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दिव्या साहनी एवं द्वितीय स्थान दुर्गा भंडारी, फ्लोर पुश-अप में प्रथम स्थान मुस्कान सैफी द्वितीय स्थान आकांक्षा, वाॅल पुश-अप में प्रथम स्थान खुशी सिंह एवं द्वितीय स्थान आकांक्षा, स्किपिंग रोप में प्रथम स्थान शालू चैधरी एवं द्वितीय स्थान नेहा रावत, टक आॅफ वार प्रतियोगिता में टीम बी एवं म्यूजिकल चेयर में लाइबा विजयी रही। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 वंदना सिंह एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 गीता मेहरा, क्रीड़ा अधिकारी एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 रमा अरोरा, डाॅ0 रंजना, डाॅ0 अंजली गोस्वामी, श्रीमती पुष्पा धामा, श्रीमती शीतल अरोरा, डाॅ0 चंचल कुमार, डाॅ0 सोमेश सिंह, श्रीमती शिप्रा छाबड़ा, डाॅ0 सोमेश सिंह, डाॅ0 महेश कुमार, मनोज कुमार, डाॅ0 महेश बेलवाल एवं कु0 सृष्टि सिंह, श्रीमती सुषमा शर्मा आदि उपस्थित रहे।
