विधायक चीमा ने ग्राम भोगपुर में किया सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ग्राम भोगपुर में विधायक निधि से सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मूल मंत्र तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक सहायता और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिब( है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार केवल विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तक सीमित नहीं है, बल्कि संकट की घड़ी में प्रत्येक जरूरतमंद परिवार के साथ खड़े होकर उनके जीवन में आशा और विश्वास का संचार करने का कार्य भी निरंतर कर रही है। उन्होंने कहा कि “सेवा ही संगठन का संस्कार है और जनकल्याण ही भारतीय जनता पार्टी की पहचान है।” इसी भावना के साथ विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक की समस्याओं के समाधान एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री सीमा चौहान, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह समेत ग्राम प्रधान व अन्य जनघ् उपस्थित रहे।
