Aaj Ki Kiran

विधायक चीमा ने किया मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त चैकों का वितरण

Spread the love

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने आज मुख्यमन्त्री विवेकाधीन कोष से प्राप्त कुल 216000 रूपये के 07 चैकों का वितरण किया। श्री चीमा ने बताया कि लाभान्वितों में मिसरो देवी पत्नी हरपाल सिंह निवासी ग्राम गिन्नीखेड़ा को 20 हजार, पवन शर्मा पत्नी स्व. रमेश चन्द्र शर्मा निवासी सुभाषनगर काशीपुर को 20 हजार, पार्वती बिष्ट पत्नी स्व. राजेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी आनन्द विहार कालोनी काशीपुर को 25 हजार के चैक पुत्री की शादी मद में व इशरत जहाँ पत्नी स्व. रशीद अहमद निवासी कटोराताल काशीपुर को 25 हजार का चैक उपचारार्थ मद में एवं लतीफ अहमद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी मौहल्ला महेशपुरा काशीपुर को 25 हजार, मुन्नी देवी पत्नी स्व. ओमप्रकाश गोस्वामी निवासी डिफैन्स कालोनी काशीपुर को 50 हजार के चैक आजीविका मद में व अंजुला देवी पत्नी बलराम ठाकुर निवासी दुर्गा कालोनी काशीपुर को 51 हजार का चैक अग्निकाण्ड मद में दिया गया है। विधायक चीमा ने कहा कि जरूरतमंद परिवार को आर्थिक तंगी के समय जो भी राशि मिल जाए उससे उसको थोड़ा सहारा जरूर मिलता है। ऐसे लोगों को सरकार के स्तर से मिलने वाली हरसम्भव सहायता दिलाए जाने हेतु उनका प्रयास जारी रहेगा।