Aaj Ki Kiran

24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

Spread the love

24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद
24 घंटे में बाइक चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

काशीपुर। पुलिस ने वाहन चोरी की एक घटना का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई स्प्लेंडर बाइक भी बरामद कर ली है।
विदित हो कि 11 अगस्त को मौ. रऊफ पुत्र मौ. उमर, निवासी पटेल नगर ने कोतवाली काशीपुर में तहरीर देकर बताया कि उनकी बाइक संख्या यूके-18 एच-1082 स्प्लेंडर को अज्ञात चोर उनके घर के बाहर से चोरी कर ले गया है। पुलिस ने धारा 303;2द्ध बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही पुलिस ने मैनुअल पुलिसिंग के माध्यम से भी संदिग्धों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में 12 अगस्त को उपनिरीक्षक हेमचंद्र तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर ढकिया गुलाबो से आगे फ्लाईओवर के नीचे से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और जांच के दौरान आरोपी की पहचान गुड्डू पुत्र जाबिर, निवासी किशनपुर रामडी, थाना ठाकुरद्वारा, जनपद मुरादाबाद के रूप में हुई। उसके कब्जे से मुकदमे से संबंधित चोरी की गई स्प्लेंडर बाइक बरामद कर ली गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हेमचंद्र तिवारी, कां. 75 राजेंद्र कुमार, ताराचंद्र शामिल रहे।