
काशीपुर। उदयराज हिंदू इंटर कालेज में आयोजित ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि काशीपुर ब्लाक प्रमुख श्रीमती चंद्रप्रभा खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय खंड शिक्षा अधिकारी डीके साहू प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, पं. गोबिंद बल्लभ पंत इंटर कालेज प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक समेत अतिथियों ने साइकिल पर सवार तिरंगा लिए एनसीसी कैडेट्स तथा एनएसएस स्वयं सेवकों को राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत नारे के साथ किया।
तिरंगा रैली उदयराज हिंदू इंटर कालेज से शुरू होकर नागनाथ मंदिर, मौ कानून गोयान, लाहौरियान, किला बाजार, मेन मार्केट, नगर निगम रोड महाराणा प्रताप चौक होते हुए चीमा चौराहे, माता मंदिर रोड कटोराताल चौकी से होते हुए उदयराज कालेज तक समाप्त हुई। रैली में उदयराज हिंदू इंटर कालेज तथा पं गोबिंद बल्लभ पन्त इंटर कालेज के छात्रों के साथ काशीपुर ब्लाक प्रमुख चंद्र प्रभा खंड शिक्षा अधिकारी डी के साहू खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता पं गोबिंद बल्लभ पंत इंटर कालेज प्रधानाचार्य अजय शंकर कौशिक एनसीसी अधिकारी मेजर मुनीशकांत शर्मा मनोज कुमार शर्मा कौशलेश गुप्ता बलजीत सिंह दीपक शर्मा पंकज अग्रवाल चौ नवनीत सिंह मनोज विश्नोई पं गोबिंद बल्लभ पंत इंटर से कुमार अमित नारंग अखिलेश कुमार विपिन कुमार समेत शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र मौजूद रहे।
